रानीखेत में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा, हत्या का आरोपी कुछ ही घंटों में गिरफ्तार

Share the News

हत्या की सनसनीखेज वारदात पर अल्मोड़ा पुलिस का त्वरित एक्शन, आरोपी को कुछ ही घंटों में दबोचा

एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन पर रानीखेत पुलिस का सटीक वार, हत्या का आरोपी हथियारों समेत हुआ गिरफ्तार

हथौड़े व धारदार हथियार से युवक की निर्मम हत्या, बीच-बचाव में आयी दो महिलाओं पर भी किया जानलेवा हमला

दो माह पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह, पूछताछ में अभियुक्त ने किया खुलासा

रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत कोतवाली क्षेत्र के ऐना गांव में युवक की निर्मम हत्या और दो महिलाओं पर जानलेवा हमले के सनसनीखेज मामले का अल्मोड़ा पुलिस ने कुछ ही घंटों में खुलासा कर दिया। एसएसपी अल्मोड़ा चन्द्रशेखर घोडके के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने नामजद आरोपी जगत सिंह बोरा (35) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे का घन और चाकू भी बरामद कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार, 10 जुलाई की रात आरोपी ने सागर सिंह के गले पर चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचीं मृतक की मां जानकी देवी और दादी शोभा देवी पर भी हथौड़े और धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
मृतक के फुफेरे भाई नीरज बोरा की तहरीर पर कोतवाली रानीखेत में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 और 109 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी चन्द्रशेखर घोडके, एएसपी हरबंस सिंह और सीओ रानीखेत भावना कैंथोला स्वयं मौके पर पहुंचे तथा फॉरेंसिक टीम से साक्ष्य जुटवाए।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि करीब दो माह पहले एक शादी समारोह में हुए विवाद और उससे उपजी रंजिश के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

See also  अल्मोड़ा : स्वर्गीय मोहम्मद इदरिश बाबा की स्मृति में सदभावना फुटबॉल मैच का आयोजन
error: Content is protected !!