जिला पंचायत कार्यालय भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पा नेगी के नामांकन पर आपत्ति दर्ज कराते हुए उनका नामांकन निरस्त करने की मांग कर दी।
रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला
नैनीताल। जिला पंचायत कार्यालय में आज दोपहर में भाजपा और कांग्रेस के जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए हुए नामांकन के बाद शाम के समय भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पा नेगी के नामांकन पर आपत्ति दर्ज कराते हुए उनका नामांकन निरस्त करने की मांग कर दी।
जिसके बाद पंचायत कार्यालय में भाजपा और कांग्रेसियों का जमावड़ा लग गया। इसके साथी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला पंचायत कार्यालय में प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
आखिर ऐसा क्यों हुआ जब दोपहर में दोनों प्रत्यक्षयों के पार्टियों ने नामांकन दाखिल कर दिया था और शाम को ऐसा क्या हुआ कि भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पा नेगी पर आरोप लगा दिए की साइन गलत है ।
मकान इनका अवैध तो इनका नाम का निरस्त किया जाए क्या बीजेपी को हार का डर सता रहा है। देखते हैं कि 14 तारीख को क्या होता है किसका पलड़ा भारी होता है।
किसकी जीत किसकी हार होती है। पंचायत चुनाव में जिला पंचायत अध्यक्ष का ताज किसके सर सजेगा अब यह तो 14 तारीख यानी बृहस्पतिवार को पता चलेगा।
वही कांग्रेस से जिलाध्यक्ष पद के लिए चुनावी मैदान में उतरी पुष्पा नेगी ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा पहले तो जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर दावेदारी पेश करने पर फोन कॉल के माध्यम से डराया धमकाया गया।
अब भाजपाई हार की डर से उनके नामंकन पर सवाल उठा रहे। जबकि जांच में उनके नामांकन पत्र में किसी प्रकार की कोई कमी पाई गई।
वही मामले में पूर्व विधायक संजीव आर्य ने कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा भरे गए नामांकन पत्र के साथ सभी दस्तावेज जमा कराने के वावजूद जानबूझकर जांच में देरी की गई।
उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा भाजपा विपक्षियों को चुनांव ही नही लड़ने देना चाहती है। संजीव आर्य ने कहा जब विपक्षियों को चुनांव लड़ने से रोका जाना है तो चुनांव कराने का कोई औचित्य नही रह जाता है।
















