रानीखेत अस्पताल में शुरू हुई NICU सुविधा, नवजात शिशुओं को अब मिलेगी बेहतर गहन चिकित्सा सेवा

Share the News

स्व. गोविन्द सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय रानीखेत मे नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (NICU) का शुभारंभ।

रिपोर्ट- बलवन्त सिंह रावत

रानीखेत। स्व. गोविन्द सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय रानीखेत में नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (NICU) का क्षेत्रीय विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने लोकार्पण कर शुभारंभ किया। इस दौरान विधायक ने अस्पताल के आईसीयू और विभिन्न मरीज वार्डों का निरीक्षण कर भर्ती मरीजों का हालचाल भी जाना।

अस्पताल में NICU सुविधा शुरू होने से अब क्षेत्र के नवजात शिशुओं, विशेषकर अंडरवेट और गंभीर स्थिति वाले बच्चों को आधुनिक एवं बेहतर चिकित्सा सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी। इससे मरीजों को बड़े शहरों की ओर रेफर होने की परेशानी से काफी राहत मिलेगी।

विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने कहा कि वर्ष 2022 में उन्होंने मुख्यमंत्री से क्षेत्र में NICU सुविधा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था, क्योंकि अंडरवेट बच्चों को गहन चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पा रही थी। मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा किए जाने के बाद आज इस सुविधा का शुभारंभ होना क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को इसके लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविन्द पांगती, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार वर्मा, डॉ. डी.एस. नेगी, डॉ. दीपक शर्मा, डॉ. नवीन बिष्ट, डॉ. भास्कर सिंह रावत, डॉ. कमल किशोर सहित अनेक चिकित्सक, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

See also  अल्मोड़ा : महाविद्यालय तल्ला सल्ट में “वन्दे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन
error: Content is protected !!