स्वर्गीय पूरन माहरा की पुण्यतिथि पर गोविंद सिंह माहरा नागरिक चिकित्सालय, रानीखेत में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित
रिपोर्टर : बलवंत सिंह रावत
रानीखेत। पूर्व विधायक एवं नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष स्वर्गीय पूरन माहरा की पुण्यतिथि पर रविवार को गोविंद सिंह माहरा नागरिक चिकित्सालय, रानीखेत में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सीडब्ल्यूसी सदस्य Karan Mahara सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर स्व. पूरन माहरा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर करन माहरा ने स्व. पूरन माहरा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए कहा कि वे केवल जनप्रतिनिधि ही नहीं, बल्कि जनमानस के सच्चे हितैषी थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाजसेवा, जनकल्याण और क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित किया। उन्होंने कहा कि स्व. पूरन माहरा दूरदर्शी सोच वाले ऐसे नेता थे, जो हर वर्ग के लोगों के सुख-दुख में सदैव साथ खड़े रहते थे। उनका सरल स्वभाव, विनम्र व्यवहार और गरीबों के प्रति संवेदनशीलता उन्हें आमजन के बीच बेहद लोकप्रिय बनाती थी।
करन माहरा ने कहा कि स्व. पूरन माहरा ने राजनीति को सेवा का माध्यम माना और अपने कार्यकाल में शिक्षा, स्वास्थ्य तथा विकास कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनके आदर्श और विचार आज भी नई पीढ़ी को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियां निभाने की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य कैलाश पांडेय, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, अगस्त लाल साह, ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम अधिकारी, महिला जिला अध्यक्ष गीता पवार, महिला नगर अध्यक्ष नेहा माहरा, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीप उपाध्याय एवं विजय तिवारी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष दीपक पंत, विनीत चौरसिया, ज़िया खान, वसीम कुरेशी, पंकज गुरुरानी, संदीप बंसल, भूपेंद्र आर्या और चंद्र प्रकाश सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
