रानीखेत कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई पंडित नेहरू की जयंती, करन माहरा बोले— “आधुनिक भारत के निर्माता थे नेहरू”

Share the News

रानीखेत। कांग्रेस कार्यालय रानीखेत में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 62वीं जयंती श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सीडब्ल्यूसी सदस्य Karan Mahara ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे। उन्होंने देश को लोकतंत्र, वैज्ञानिक सोच और विकास की मजबूत दिशा प्रदान की। उन्होंने युवाओं से नेहरू जी के विचारों को आत्मसात कर देशहित में कार्य करने का आह्वान किया।

करन माहरा ने कहा कि पंडित नेहरू का जीवन देश सेवा, त्याग और समर्पण का प्रतीक था तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उनके सिद्धांतों पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने का कार्य करना चाहिए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट ने की। इस अवसर पर पीसीसी सदस्य कैलाश पांडेय, महिला जिलाध्यक्ष गीता पवार, महिला नगर अध्यक्ष नेहा माहरा, अगस्त लाल साह, योगेश साह, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल देव, कार्यालय प्रबंधक रमेश पंत, पूर्व जिला उपाध्यक्ष दीपक पंत, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी, त्रिलोक आर्या, भूपेंद्र आर्या, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रमोद कुमार, हेमंत बिष्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय तिवारी, चंदन बिष्ट, विनीत चौरसिया, संदीप बंसल एवं सुरेन्द्र पवार सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे।

See also  नैनीताल : कृष्णापुर वार्ड नंबर 11 से सामाजिक कार्यकर्ता आकाश कुमार उतरे मैदान में
error: Content is protected !!