58 महिलाएं, गुप्त कैमरे और…’ VIP बाबा का घिनोना कांड, वीडियो देख पुलिस के खड़े हुए रोंगटे

Share the News

58 महिलाएं, गुप्त कैमरे; रेप केस में हाई प्रोफाइल ज्योतिष गिरफ्तार, क्या है कैप्टन बाबा और फार्म हाउस का रहस्य लोक

महाराष्ट्र। नासिक से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने धर्म और आस्था के नाम पर चल रहे बड़े खेल को उजागर कर दिया है।

खुद को ‘कैप्टन’ कहने वाला 67 वर्षीय ज्योतिषी अशोक खरात अब पुलिस गिरफ्त में है। उस पर एक 35 वर्षीय महिला ने नशीला पदार्थ खिलाकर और सम्मोहित कर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है।

मामला तब और चौंकाने वाला बन गया जब पुलिस ने उसके सिन्नर स्थित आलीशान फार्महाउस और ऑफिस पर छापा मारा। तलाशी के दौरान एक पेन ड्राइव में 58 महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो क्लिप्स बरामद हुए। जांच में सामने आया कि आरोपी ने गुप्त कैमरे लगाकर महिलाओं के वीडियो रिकॉर्ड किए थे।

पुलिस के मुताबिक, खरात महिलाओं को उनकी समस्याओं का समाधान देने के बहाने अपने जाल में फंसाता था। तंत्र-मंत्र और “दैवी शक्तियों” का डर दिखाकर उन्हें नशीला पदार्थ देकर शारीरिक शोषण करता था। विरोध करने पर परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी जाती थी।

गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने बेहद गोपनीय ऑपरेशन चलाया। रात में “चोर-चोर” का शोर मचाकर टीम ने फार्महाउस को घेरा और सीधे बेडरूम में घुसकर आरोपी को दबोच लिया। मौके से हथियार, कारतूस और कई संदिग्ध दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं।

अशोक खरात का प्रभाव केवल आम लोगों तक सीमित नहीं था। उसके आश्रम और ‘ईशान्येश्वर मंदिर’ में कई बड़े राजनेताओं, फिल्मी हस्तियों और उद्योगपतियों का आना-जाना बताया जा रहा है। अब इस गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक गलियारों में भी हड़कंप मच गया है।

58 महिलाओं के संदिग्ध वीडियो मिले

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह मामला सिर्फ एक पीड़िता तक सीमित नहीं है। NDTV की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस बाबा के फार्म हाउस से 58 महिलाओं के संदिग्ध वीडियो मिले हैं। जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी ने अपने ऑफिस और फार्म हाउस में गुप्त कैमरे लगा रखे थे। पुलिस को छानबीन में एक पेन ड्राइव भी मिली है, इसमें 58 अलग-अलग महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो क्लिप्स होने की बात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, वह महिलाओं को डराने के लिए तंत्र-मंत्र और परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी देता था।

IPS अधिकारी तेजस्विनी सतपुते की अगुवाई में SIT

राज्य सरकार ने इस मामले की जांच के लिए IPS अधिकारी तेजस्विनी सतपुते की अगुवाई में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। नासिक क्राइम ब्रांच यूनिट 1 आरोपी से बरामद किए गए आपत्तिजनक वीडियो और दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी नासिक में ‘ओकस प्रॉपर्टी डीलर्स एंड डेवलपर्स’ नाम से एक दफ़्तर चलाता था। हालांकि, आरोप है कि वहां रियल एस्टेट का नहीं, बल्कि अपराध का धंधा चलता था।

राजनीतिक संबंध नासिक से दिल्ली तक

ऐसी चर्चा है कि उसके राजनीतिक संबंध दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र की सत्ता के गलियारों तक फैले हुए हैं। मीरगांव में उसका ‘ईशान्येश्वर मंदिर’ और एक आलीशान आश्रम है, जहां अक्सर जाने-माने और प्रभावशाली लोग दर्शन करने आते थे। नासिक के सिन्नर में स्थित श्री ईशान्येश्वर मंदिर ट्रस्ट के चेयरमैन के तौर पर, खरात को जाने-माने राजनेताओं, मशहूर हस्तियों और बड़े कारोबारियों के आध्यात्मिक गुरु के रूप में व्यापक पहचान मिली थी।

फिल्मी अंदाज में गिरफ्तारी

आरोपी की गिरफ्तारी भी किसी फिल्मी सीन से कम नहीं थी। पुलिस ने गोपनीय ऑपरेशन के तहत रात में उसके फार्महाउस के बाहर “चोर-चोर” चिल्लाकर अफरा-तफरी मचाई और इसी बहाने घर में प्रवेश किया और सीधे बेडरूम से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने खरात के ठिकाने से पिस्तौल, जिंदा कारतूस और कई संदिग्ध दस्तावेज भी बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि कई राजनेता, सेलिब्रिटी और कारोबारी उसके संपर्क में थे जो उसके मंदिर और फार्महाउस पर आते जाते थे। इसी कारण यह मामला अब राजनीतिक विवाद का रूप भी ले चुका है।

राजनीतिक प्रतिक्रिया

इस मामले ने अब एक राजनीतिक तूफान भी खड़ा कर दिया है क्योंकि कई राजनेता और जानी-मानी हस्तियां पहले भी इस ज्योतिषी से मिलने आ चुकी थीं। शिव सेना उद्धव ठाकरे गुट की नेता सुषमा अंधारे ने कहा, “क्या उन लोगों के पैर पूजे जाने चाहिए जो महिलाओं का शोषण करते हैं? हम मांग करते हैं कि उपमुख्यमंत्री इस आचरण का संज्ञान लें।”

बहरहाल, नासिक का यह मामला सिर्फ एक आपराधिक घटना नहीं, बल्कि समाज में अंधविश्वास और भरोसे के दुरुपयोग का खतरनाक उदाहरण के तौर पर पेश किया जा रहा है।

See also  हल्द्वानी : आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत में एनसीसी ‘ए’ सर्टिफिकेट परीक्षा का सफल आयोजन
error: Content is protected !!