रानीखेत : चिलियानौला इंटर कॉलेज में पहली बार धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

Share the News

राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिलियानौला मे बड़ी धूमधाम से वार्षिकोत्सव समारोह मनाया गया। 

रिपोर्ट- बलवन्त सिंह रावत 

रानीखेत। विकासखण्ड ताड़ीखेत के अंतर्गत राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चिलियानौला में पहली बार वार्षिकोत्सव का आयोजन बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। नन्हे बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य नरेश कुमार त्रिपाठी ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की उपलब्धियों की जानकारी दी।

इस मौके पर बहादुर सिंह बिष्ट (सहायक शिक्षक गणित), संदीप सिंह गोरखा (सहायक शिक्षक संगीत), मनोज कुमार (सामाजिक विज्ञान), मनमोहन सिंह देव (व्यायाम शिक्षक), दीपा आर्य (विज्ञान शिक्षक), राजेंद्र सिंह राणा (वरिष्ठ सहायक), सभासद नीमा मेहरा, शीला अधिकारी, शंकर दत्त बुधोड़ी, अभिभावक संघ अध्यक्ष प्रभा कुवार्बी सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं, अभिभावक और समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

See also  रानीखेत : उत्तरांचल स्टेट प्राईमरी टीचर्स एसोसिएशन का जनपदीय निर्वाचन संपन्न,किशोर जोशी जिला अध्यक्ष, जगदीश सिंह भंडारी जिला मंत्री निर्वाचित
error: Content is protected !!