न्यू ऑन एकेडमी जूनियर हाईस्कूल, जैनोली ने बड़ी धूमधाम से मनाया अपना वार्षिकोत्सव।
रिपोर्ट- बलवन्त सिंह रावत
रानीखेत। विकासखण्ड ताड़ीखेत के अन्तर्गत जैनोली मे न्यू ऑन एकेडमी जूनियर हाईस्कूल ने बड़ी धूमधाम से मनाया अपना वार्षिकोत्सव। इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक डाँक्टर प्रमोद नैनवाल ने प्रतिभाग किया।सर्वप्रथम अतिथियों का फूल मालाओ व पुष्प गुच्छ भेट देकर स्वागत किया गया।
तत्पश्चात मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिसके बाद विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी का मनमोह लिया। जिसके बाद स्कूल प्रबंधक शकर राम ने अपने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया।
मुख्य अतिथि ने विद्यालय परिवार और अभिभावको को सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाए दी। उन्होंने विद्यालय को अपनी विधायक निधि से स्कूल सामग्री देने की घोषणा की।
वही ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भारत मेहरा ने अपने संबोधन मे विद्यालय परिवार और अभिभावको को सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाए दी। उन्होंने विद्यालय को अपनी ब्लाक निधि से फर्निचर सामग्री देने की घोषणा की।
इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक शकर राम, अभिभावक संघ अध्यक्ष पान सिंह मेहरा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भारत मेहरा, ज्येष्ठ प्रमुख प्रतिनिधि मंजीत भगत, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाण्डेय, खुशाल राम, चन्दन सिंह देव, रमेश सिंह खनायत, नन्द किशोर, नीलम मेहरा, जानकी बिष्ट, अनीता, दीपक, महेन्द्र कुमार,जीवन्ती आर्या, नीलम बोहरा, अनीता आर्या, राजेन्द्र सिह मेहरा सहित विद्यालय के बच्चे व अभिभावक उपस्थित रहे।


