शिव शक्ति क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब रॉयल राजपूत ने जीता, बिट्टू कर्नाटक रहे मुख्य अतिथि

क्रिकेट टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन को मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व दर्जा मंत्री एवं खिलाड़ी बिट्टू कर्नाटक

रानीखेत। अल्मोड़ा-शिव शक्ति क्रिकेट टूर्नामेंट 2025-26 का दिनांक 18 जनवरी को फाइनल का महामुकाबला खेला गया कुल 32 टीमों ने इस टूर्नामेंट में प्रतिभाग किया जिसमें वी आई पी ब्वॉयज और रॉयल राजपूत फाइनल तक पहुंची।जिसमें रॉयल राजपूत ने पहले बल्लेबाजी कर 15 ओवर में 146 रन बनाए और वही
वी आई पी ब्वॉयज ने 15 ओवर में 118 रन बनाए।जिस पर रॉयल राजपूत ने यह टूर्नामेंट जीत लिया।टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व दर्जा मंत्री (केबिनेट स्तर) बिट्टू कर्नाटक उपस्थित रहे।

उनके साथ पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला,पूर्व जिला पंचायत सदस्य खत्याड़ी आनंद सिंह कनवाल,वर्तमान जिला पंचायत गोलना कडरिया प्रेम लटवाल,नगर अध्यक्ष भाजपा विनित बिष्ट,छात्र संघ के कोषाध्यक्ष विनय कनवाल,पूर्व प्रधान व वर्तमान में किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हरीश कनवाल,बी एस मनकोटी,ग्राम प्रधान खत्याड़ी देव सिंह कनवाल,पूर्व प्रधान तलाड विनोद कनवाल,पूर्व प्रधान सेनार अर्जुन बिष्ट,
राजकीय ठेकेदार राजेंद्र सिंह कनवाल,पूर्व सैनिक रमेश जोशी एवं देवेन्द्र कर्नाटक ,कमलेश कर्नाटक, दिनेश कुमार, अभिषेक तिवारी,प्रकाश मेहता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

अपने संबोधन में बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि युवा अपने दैनिक जीवन में खेलों को अपनाकर सकारात्मकता की ओर बढ़ सकते हैं।उन्होंने कहा कि जहां एक और खेल युवाओं को मानसिक एवं शारीरिक रूप से तंदुरुस्त रखने हैं।

वही नशे रूपी दलदल में जाने से भी रोकते हैं। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा लंबे समय से युवाओं को खेलों से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। 

कर्नाटक ने युवाओं से अपील की कि विपरीत परिस्थितियों के कारण भी जो युवा खेलों में रुचि रखते हैं पर संसाधनों के अभाव में खेलों से दूर हो रहे हैं।

वह उनसे संपर्क कर सकते हैं एवं उनके द्वारा खिलाड़ियों को क्रिकेट,वालीबाल एवं फुटबॉल आदि किट वितरित किये जाएंगे।

उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों से उनका यह अभियान जारी है जो अनवरत रूप से जारी रहेगा।

See also  कूटा अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी ने सांसद अजय भट्ट को सौंपा ज्ञापन, संविदा शिक्षकों और स्थानीय समस्याओं को उठाया
error: Content is protected !!