रानीखेत/अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले के ग्राम मजखाली निवासी 26 वर्षीय विधि पुजारी पिछले तीन दिनों से लापता हैं। परिजनों के अनुसार वह जंगल की ओर गई थीं, लेकिन इसके बाद घर वापस नहीं लौटीं।
सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने अपने स्तर पर जंगल और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक खोजबीन शुरू की। पुलिस भी लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
घटना की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के सभी थानों और चौकियों को अलर्ट कर दिया है। साथ ही रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और सीमावर्ती क्षेत्रों में भी विधि पुजारी की फोटो और विवरण भेजा गया है, ताकि उनकी जल्द से जल्द तलाश की जा सके।
परिजनों और ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि घने जंगल और दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र को देखते हुए ड्रोन कैमरे और डॉग स्क्वॉड की मदद से तलाश अभियान तेज किया जाए। उनका कहना है कि आधुनिक तकनीक के उपयोग से विधि का जल्द पता लगाया जा सकता है।
पहचान:
नाम: विधि पुजारी
उम्र: 26 वर्ष
पता: ग्राम मजखाली, जिला अल्मोड़ा, उत्तराखंड
कद: 4 फीट 11 इंच
रंग: गोरा
अपील: यदि किसी भी व्यक्ति को विधि पुजारी के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या आपातकालीन सेवा 112 पर सूचना दें।

