एसएसपी प्रहलाद मीणा ने लापरवाही बरतने पर एक महिला उ0निरीक्षक को किया निलंबित

कार्य के प्रति लापरवाही में SSP NAINITAL का कड़ा रुख

लापरवाही बरतने पर एक महिला उ0निरीक्षक को किया निलंबित, अन्य सभी प्रभारियों को भी दिए सख्त निर्देश

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा सभी अधिकारी कर्मचारियों को अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही न बरतने हेतु लगातार निर्देश दिए गए हैं।

   रामनगर कोतवाली में पंजीकृत अभियोग में विवेचक महिला उ0नि0 द्वारा समय से दस्तावेज प्रस्तुत न करने और अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने पर आज  एसएसपी नैनीताल द्वारा कड़ा रुख अपनाते हुए महिला उ0नि0 रेनू कोतवाली रामनगर को निलंबित कर दिया है।

  SSP NAINITAL ने इस कार्यवाही को कड़ा संदेश बताते हुए सभी पुलिस अधि0/कर्म0 को चेतावनी दी है कि भविष्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

      कहा कि अपनी जिम्मेदारी को सर्वोच्च प्राथमिकता देने व पूरी तत्परता से कार्य करना सुनिश्चित करें। अन्यथा लापरवाही बरतने पर कार्यवाही हेतु तैयार रहें।

See also  अल्मोड़ा के तल्ला सल्ट महाविद्यालय में ‘औण दिवस’ पर वनाग्नि रोकथाम पर विचार गोष्ठी आयोजित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!