पलायन रोकने की मुहिम में आगे आए राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू, कृषि यंत्र कारीगर का बढ़ाया हौसला

Share the News

राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने पहाड़पानी के कफराली में कृषि यंत्र कारीगर का बढ़ाया हौसला

भीमताल। राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र के पहाड़पानी स्थित कफराली ग्रामीण क्षेत्र का दौरा कर स्थानीय कृषि यंत्र बनाने वाले कारीगर से मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने कारीगर के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें हरसंभव सहयोग और प्रोत्साहन देने का आश्वासन दिया।

हरीश पनेरू ने कहा कि पहाड़ों से लगातार हो रहे पलायन को रोकने के लिए स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार और पारंपरिक कौशल को बढ़ावा देना बेहद जरूरी है।

कफराली गांव में कृषि यंत्र तैयार कर रहे कारीगर का कार्य न केवल सराहनीय है, बल्कि यह अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन सकता है।

उन्होंने कहा कि यदि ऐसे हुनरमंद लोगों को उचित सहयोग, प्रशिक्षण और बाजार उपलब्ध कराया जाए तो वे अपने गांव में रहकर ही सम्मानजनक आजीविका कमा सकते हैं।
इस अवसर पर पनेरू ने कारीगर की समस्याएं भी सुनीं। कारीगर ने बताया कि संसाधनों और आर्थिक सहयोग के अभाव में कार्य का विस्तार नहीं हो पा रहा है।

यदि सरकारी योजनाओं का लाभ और स्थानीय स्तर पर सहयोग मिले तो उत्पादन बढ़ाया जा सकता है और अन्य युवाओं को भी रोजगार दिया जा सकता है।
हरीश पनेरू ने संबंधित विभागों से समन्वय कर कारीगर को योजनाओं से जोड़ने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि पहाड़ की प्रतिभा और मेहनत को पहचान दिलाना ही पलायन रोकने का स्थायी समाधान है।

स्थानीय स्तर पर कृषि यंत्र निर्माण जैसे प्रयासों को बढ़ावा देकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है।

See also  अल्मोड़ा : जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय की अध्यक्षता में स्टाफ बैठक हुई आयोजित
error: Content is protected !!