पिथौरागढ़ में तीन दिवसीय मोस्टामानू महोत्सव की शुरुआत

Share the News

 पिथौरागढ़ में गुरुवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मोस्टामानू महोत्सव में वर्चुअली प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महोत्सव के आयोजनकर्ताओं, कलाकारों और सहभागियों को शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि मोस्टामानू का मेला हमारी आस्था, विश्वास, और समृद्ध परंपराओं का प्रतीक है। यह केवल एक धार्मिक या पारंपरिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारे सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन का एक अभिन्न हिस्सा है, जो कृषि और पशुपालन से जुड़े हमारे ग्रामीण जीवन की विशिष्टताओं को भी दर्शाता है।

ऐसे आयोजन हमारी समृद्ध परंपराओं को संजोए रखते हुए उन्हें आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाने में भी सहायक सिद्ध होते हैं।

See also  उत्तरकाशी के धराली में दबे लोगों की ऐसे हो रही तलाश, जानें कौन सा तरीका है सबसे ज्यादा कारगर
error: Content is protected !!