अल्मोड़ा : भैंसियाछाना से क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर विजयी हुए युवा भगवत

 विकास खंड भैंसियाछाना से क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर विजयी हुए युवा भगवत

रिपोर्टर – बलवंत सिंह रावत 

‌ अल्मोड़ा। युवा भगवत प्रसाद को ऐतिहासिक जीत पर पूर्व दर्जा मंत्री भाजपा नेता बिट्टू कर्नाटक ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामना दी। 

कर्नाटक ने बताया कि मात्र 21 वर्ष 5 माह के भगवत प्रसाद ने क्षेत्र पंचायत चुनाव सल्ला -14 विकास खंड भैंसियाछाना से चुनाव जीत कर जनपद अल्मोड़ा में सबसे युवा क्षेत्र पंचायत सदस्य बनने का सौभाग्य प्राप्त किया।

 कर्नाटक बताया कि युवा भगवत प्रसाद का अपने कार्यालय में अंग वस्त्र ओढ़ाकर एवं मिठाई खिलाकर इस विजय की खुशी सभी के साथियों के साथ साझा की। 

कर्नाटक ने कहा कि युवा भगवत की यह जीत जनता के अपार स्नेह और आपके निरंतर परिश्रम का प्रतीक है।

उन्होंने युवा भगवत प्रसाद से कहा कि इसी तरह क्षेत्र की सेवा करते रहें और जनकल्याण के मार्ग पर निरंतर अग्रसर हों।

See also  अल्मोड़ा में प्राथमिक शिक्षकों का प्रदर्शन, OPS बहाली और RTE पूर्व नियुक्त शिक्षकों को TET से छूट की उठाई मांग
error: Content is protected !!