दिल्ली ब्लास्ट के उत्तराखंड तक जुड़े तार, हल्द्वानी में एनआईए की छापेमारी, पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान

दिल्ली लाल किला ब्लास्ट की जांच कर रही एनआईए टीम को उत्तराखंड से भी बड़ा इनपुट मिला है।

जिसके आधार पर एनआईए ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में कई जगहों पर छापेमारी की है।

जानकारी के अनुसार एनआईए की टीम ने हल्द्वानी के कुछ लोगों को हिरासत में लिया है, जिनका कनेक्शन दिल्ली ब्लास्ट के आतंकी उमर से निकला है।

हल्द्वानी के वनभूलपुरा से पुलिस को उमर का कनेक्शन मिला है। जिसके बाद देर रात एनआईए, दिल्ली पुलिस, एलआईयू और लोकल पुलिस ने मस्जिद में छापेमारी की थी।

इसके बाद टीम ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। एनआईए की टीम दो लोगों को अपने साथ दिल्ली भी ले गई है।

दिल्ली से एनआईए की टीम हल्द्वानी पहुंची और वनभूलपुरा इलाके में स्थित मस्जिद में छापा मारा। बताया जा रहा है कि एनआईए को मस्जिद के इमाम के खिलाफ कुछ सबूत हाथ लगे हैं, उसी आधार पर एनआईए ने मस्जिद के इमाम को हिरासत में लिया है। इमाम के अलावा एक और व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

उधर दिल्ली ब्लास्ट का उत्तराखंड से कनेक्शन मिलने के बाद हरिद्वार और देहरादून समेत कई इलाकों में पुलिस ने सख्ती करते हुए चेकिंग अभियान चलाया हुआ है।

देहरादून पुलिस ने चैकिंग के दौरान पुलिस द्वारा लगभग 1400 से अधिक वाहनों व 2700 से अधिक व्यक्तियो को चैक किया।

बाहरी राज्यों से आने वाले व्यक्तियों से पूछताछ कर सत्यापन सम्बन्धित आवश्यक जानकारियां ली जा रही हैं।

See also  ग्रामीण विद्यार्थियों तक पहुँच रही आधुनिक विज्ञान शिक्षा : विज्ञान लोकप्रियीकरण समिति की अनूठी पहल
error: Content is protected !!