गोवा नाइट क्लब अग्निकांड में सबसे बड़ा अपडेट, देश छोड़कर भागे क्लब के मालिक

Share the News

गोवा के अर्पोरा इलाके में स्थित लग्जरी नाइट क्लब ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ के मालिक सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा देश छोड़कर फरार हो गए हैं।

इस क्लब में 7 दिसंबर, 2025 की आधी रात आग लगने से 25 लोगों की जान चली गई, जिसमें पर्यटक भी शामिल हैं।

क्लब के मालिक सौरभ लूथरा और उनके भाई गौरव लूथरा पर लापरवाही का आरोप है। क्लब के मालिक दोनों भाइयों पर गैर-इरादतन हत्या का आरोप है।

खबर है कि दोनों घटना के तुरंत बाद दिल्ली से थाईलैंड के फुकेट (Phuket) की फ्लाइट लेकर भाग गए। गोवा पुलिस ने उनकी दिल्ली स्थित संपत्तियों पर छापा मारा, लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी कर दिया गया और जल्द गिरफ्तारी के इंटरपोल से मदद मांगी गई है।

दोनों पर क्लब में फायर सेफ्टी उपकरणों की कमी और सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप है। घटना के महज कुछ घंटों बाद ही दोनों आरोपी फरार हो गए।

जांच एजेंसियों ने पाया कि 7 दिसंबर की सुबह 5:30 बजे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से IndiGo फ्लाइट 6E 1073 पर सवार होकर वे थाईलैंड के फुकेट पहुंच चुक गए। यह फ्लाइट दिल्ली से सीधे फुकेट के लिए थी।

गोवा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन (BOI) से लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी करवाया। इससे पहले, एक विशेष टीम दिल्ली पहुंची और दोनों भाइयों के ठिकानों पर छापेमारी की।

लेकिन दोनों के गायब होने पर कानूनी धाराओं के तहत नोटिस उनकी संपत्तियों पर चस्पां कर दिए गए। मुंबई के ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन से मिली जानकारी के आधार पर फ्लाइट डिटेल्स सामने आईं, जिसने पुलिस को उनके फरार होने की पुष्टि कर दी।

अब गोवा पुलिस ने मामले को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने का फैसला किया है। उन्होंने CBI के इंटरपोल डिवीजन से संपर्क कर दोनों भाइयों की तत्काल गिरफ्तारी के लिए सहयोग मांगा है। थाईलैंड अधिकारियों के साथ संपर्क की प्रक्रिया तेजी से चल रही है।

लग्जरी नाइट क्लब ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ के मालिक सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा दिल्ली के रहने वाले हैं और गोवा में उनके पास कई लग्जरी प्रॉपर्टीज हैं।

इस घटना के बाद उनके दूसरे क्लब भी सीज कर दिए गए हैं। इस नाइट क्लब अग्निकांड में आग से 2 लोग और दम घुटने से 23 लोगों की मौत हुई है।

See also  रासायनिक संरचना चित्रण पर ऑनलाइन कार्यशाला: रसायन विज्ञान की दक्षता और शोध में नवाचार को प्रोत्साहन
error: Content is protected !!