अल्मोड़ा : उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय (UOU) द्वारा शैक्षणिक शीतकालीन सत्र जनवरी-2026 के लिए नवीन प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ

Share the News

अल्मोड़ा। उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय (UOU) द्वारा शैक्षणिक शीतकालीन सत्र जनवरी-2026 के लिए नवीन प्रवेश प्रक्रिया 1 जनवरी 2026 से शुरू कर दी गई है।

इच्छुक विद्यार्थी स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, प्रमाणपत्र सहित अन्य पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन माध्यम से प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्‍त पूर्व में पंजीकृत छात्र/छात्राओं हेतु भी यह सूचना है कि वे परीक्षा की प्रतिक्षा किये बिना, यथाशीघ्र अगली कक्षाओं / सेमेस्टरों में प्रवेश लेना सुनिश्चित करें। प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। 

इस महत्वपूर्ण जानकारी को श्रीमती रूचि आर्या, सहायक क्षेत्रीय निदेशक, रानीखेत, द्वारा साझा किया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह से यूओयू के आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल https://uou.ac.in/ पर संचालित होगी और सभी विद्यार्थियों से अनुरोध है कि वे विस्तृत दिशा-निर्देशों के लिए विश्‍वविद्यालय विवरणिका (Prospectus) https://uou.ac.in/announcement/2025/12/5533 अवश्य देखें। उन्होंने बताया की नए अभ्यर्थियों को अनिवार्य रूप से सही ABC ID एवं DEB ID का निर्माण किया जाना है।

इसके अतिरिक्त कुमाऊं रेजीमेंट सेंटर रानीखेत में एक स्पेशल अध्ययन केंद्र का निर्माण किया गया है जिसमें आर्मी के जवान प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।

डॉ. जे. एस. रावत, क्षेत्रीय निदेशक, ने बताया कि इस सत्र में विश्वविद्यालय ने विविध कार्यक्रमों में प्रवेश के अवसर बढ़ाए हैं और सभी इच्छुक विद्यार्थियों से समय रहते आवेदन करने का आग्रह किया है, ताकि वे अपने अकादमिक भविष्य को बेहतर बना सकें।

उन्होंने यह भी बताया कि ऐसे अग्नि-वीर जो पारंपरिक शिक्षा पद्धति से अपना स्नातक कार्यक्रम पूर्ण नहीं कर पा रहे हैं, वह भी मुक्त विश्वविद्यालय में NEP के पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु आवेदन कर सकते हैं।

डॉ. पंकज प्रियदर्शी, अध्ययन केंद्र सहायक -समन्वयक, ने विशेष रूप से कहा कि विद्यार्थी राजकीय महाविद्यालय, रानीखेत में स्थित अध्ययन केंद्र में भी प्रवेश लेकर अपने अध्ययन को सुगम और सुलभ बना सकते हैं।

उन्होंने विद्यार्थियों से अध्ययन केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं और सहायता का लाभ उठाने का निवेदन भी किया। 

साथ ही श्री उमाशंकर नेगी ने भी सभी पात्र उम्मीदवारों को समय पर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने हेतु प्रोत्साहन दिया है।

विश्वविद्यालय के अनुसार, प्रवेश प्रक्रिया में सफल होने वाले विद्यार्थियों को आवश्यक दिशा-निर्देश और सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

See also  रानीखेत : भारतीय जनता पार्टी के नये अध्यक्ष पद के लिए रायमुसारी कार्यक्रम का आयोजन
error: Content is protected !!