योगा ट्रेनर ज्योति मेर हत्याकांड: आरोपियों का योग सेंटर खुला, पुलिस-प्रशासन पर उठे सवाल

Share the News

ज्योति मेर हत्याकांड में न्याय की मांग: पहाड़ी आर्मी का गांधीवादी प्रदर्शन, पुलिस पर गंभीर आरोप

‘पहाड़ की बेटी’ की हत्या के बाद भी आरोपी आज़ाद, क्या शासन-प्रशासन पर ढीली हुई मुख्यमंत्री की पकड़?

हल्द्वानी। योगा ट्रेनर ज्योति मेर की हत्या के मामले में आरोपियों द्वारा योग सेंटर संचालित किए जाने को लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में पहाड़ी आर्मी उत्तराखंड ने महानगर अध्यक्ष फौजी भुवन पाण्डेय के नेतृत्व में मुखानी रोड स्थित हत्या आरोपियों के योग सेंटर के बाहर गांधीवादी विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पहाड़ की बेटी ज्योति मेर 30 जुलाई को जेके पुरम स्थित अपने कमरे में मृत पाई गई थी। प्रारंभ में पुलिस ने मामले को आत्महत्या बताया, लेकिन तीन दिन बाद आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में निर्दयता से हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। इसके बावजूद अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से जनाक्रोश बढ़ता जा रहा है।

फौजी भुवन पाण्डेय ने आरोप लगाया कि जब संगठन ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया, तो ज्योति मेर की बुज़ुर्ग मां के साथ बदसलूकी की गई और उन्हें सड़क पर घसीटा गया। वहीं संगठन के पदाधिकारियों को पुलिस वाहन में धक्का देकर हल्द्वानी कोतवाली ले जाया गया तथा मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि 8 अगस्त को पहाड़ी आर्मी के अध्यक्ष हरीश रावत परिजनों के साथ एसपी सिटी से मिलने पहुंचे, जहां कथित तौर पर पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। आरोप है कि कोतवाल ने उन्हें कॉलर पकड़कर घसीटा, अश्लील गालियां दीं और वहां मौजूद महिलाओं के साथ भी दुर्व्यवहार किया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

प्रदर्शन के दौरान संगठन ने सवाल उठाया कि क्या उत्तराखंड में शासन-प्रशासन पर मुख्यमंत्री की पकड़ कमजोर हो गई है, जो एक बेटी को न्याय दिलाने के बजाय पीड़ित परिवार को ही प्रताड़ित किया जा रहा है।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष राजेंद्र कांडपाल, महिला जिला अध्यक्ष प्रेमा मेर, गीता बिष्ट, कविता जीना, प्रदीप रौतेला, रमा पांडे, दीपा बोरा, हरेंद्र राणा, विनोद बिष्ट, जी.सी. जोशी, अंजू पांडे, संजय आर्या, दिलीप चंद सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

See also  रानीखेत : ऐतिहासिक नर सिंह स्टेडियम मे जय श्रीराम किक्रेट टूर्नामेंट का शुभारंभ
error: Content is protected !!