उत्तराखंड में दिनदहाड़े मर्डर: परेड ग्राउंड के पास गैस एजेंसी मालिक की गोली मारकर हत्या

उत्तराखंड में बेखौफ बदमाश: सुबह टेनिस खेलकर लौट रहे कारोबारी की हत्या

सुबह की सैर बनी आखिरी सफर: देहरादून में व्यवसायी की गोली मारकर हत्या

देहरादून। राजधानी देहरादून बुधवार सुबह उस समय गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठी, जब शहर के व्यस्त इलाके परेड ग्राउंड के पास अज्ञात बदमाशों ने भारत गैस एजेंसी के मालिक अर्जुन शर्मा (40 वर्ष) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अर्जुन शर्मा रोजाना की तरह सुबह टेनिस खेलने के बाद तिब्बती मार्केट के सामने स्थित परेड ग्राउंड क्षेत्र से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए दो युवकों ने उन पर अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास अफरा-तफरी मच गई और हमलावर मौके से फरार हो गए।

गंभीर रूप से घायल अर्जुन शर्मा को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि उन्हें कई गोलियां लगी थीं।

मृतक अर्जुन शर्मा जीएमएस रोड स्थित ‘अमर दीप’ भारत गैस एजेंसी के मालिक थे और आईटीबीपी क्षेत्र के निवासी थे। वे शहर के जाने-माने व्यवसायी माने जाते थे। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने राजधानी की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश या कारोबारी विवाद की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने अभी आधिकारिक तौर पर किसी वजह की पुष्टि नहीं की है।

पुलिस ने हमलावरों की तलाश के लिए शहर में नाकाबंदी कर दी है और संदिग्धों की धरपकड़ के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है।

शहर के बीचों-बीच हुई इस हत्या से व्यापारियों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।

लोग जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल

See also  राजकीय उद्यान चौबटिया में पर्यटकों के बढ़ते आगमन को देखते हुए बढ़ाईं गई समय सीमा
error: Content is protected !!