हल्द्वानी : व्लॉगर ज्योति अधिकारी की बढ़ीं मुश्किलें, पड़ोसी की शिकायत पर ज्योति अधिकारी और पति गोपाल अधिकारी के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज

Share the News

हल्द्वानी।  व्लॉगर ज्योति अधिकारी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।

चौपाटी मारपीट प्रकरण में एक रात हवालात में बिताने के बाद अब उनके पड़ोसी की शिकायत पर ज्योति अधिकारी और उनके पति के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में एक और प्राथमिकी दर्ज की गई है।

कोतवाली प्रभारी विजय सिंह मेहता ने बताया कि संपदा विहार, लालमणि निवाड़ निवासी नीरज भट्ट ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनके पड़ोसी ज्योति अधिकारी के पति गोपाल अधिकारी उनकी दुकान के सामने अवैध रूप से शराब बेच रहे थे।

जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।

नीरज भट्ट का कहना है कि घटना सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हुई है। साथ ही आरोप लगाया कि फेसबुक लाइव के माध्यम से उनकी पत्नी पर भी कई तरह के आरोप लगाए गए।

उन्होंने यह भी कहा कि अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ आवाज उठाने पर उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर ज्योति अधिकारी और उनके पति गोपाल अधिकारी के खिलाफ मारपीट, धक्का-मुक्की, आपराधिक धमकी समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

See also  बहन की शादी में डांस करते समय युवती की मौत
error: Content is protected !!