ब्रेकिंग न्यूज़ : नैनीताल में बदला मौसम का मिजाज तेज बारिश के साथ ही हुई ओलावृष्टि, वीडियो…..

नैनीताल में बदला मौसम का मिजाज: जमकर ओलावृष्टि और बारिश, ठंड बढ़ी, सूखे से मिली राहत

रिपोर्टर: गुड़ू सिंह ठठोला

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में मौसम ने अचानक करवट ले ली। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद रविवार सुबह नगर में तेज गर्जना और हवाओं के साथ जमकर ओलावृष्टि और बारिश हुई। ओलावृष्टि के चलते तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई और ठंड एक बार फिर बढ़ गई।

जानकारी के अनुसार नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों में देर रात से ही मौसम का मिजाज बिगड़ने लगा था। आसमान में घने बादल छाए हुए थे और सुबह होते-होते तेज हवाओं और बिजली की गर्जना के साथ जमकर ओलावृष्टि शुरू हो गई। अचानक हुए इस मौसम परिवर्तन से कुछ देर के लिए जनजीवन भी प्रभावित रहा।

हालांकि लंबे समय से बारिश न होने के कारण पड़े सूखे से लोगों को राहत मिली है। बारिश और ओलावृष्टि के बाद शहर और आसपास के इलाकों में मौसम सुहावना हो गया और लोगों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी।

ओलावृष्टि के कारण नैनीताल के ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में सफेद चादर जैसी स्थिति नजर आने लगी है, जिससे आसपास के पहाड़ बर्फ की हल्की परत से ढके दिखाई दे रहे हैं।

मौसम विभाग द्वारा पहले से जारी चेतावनी के बाद हुआ यह बदलाव उनकी भविष्यवाणी को सटीक साबित करता नजर आया। विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में भी पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम इसी तरह बदलता रह सकता है।

See also  फिर एक और सास होने वाले दामाद के साथ हुई फुर्र, कहा- "अभी मेरी उम्र ही क्या है?"
error: Content is protected !!