युवती ने युवक पर डाला जबरन शादी का दबाव, युवती ने दी ‘ड्रम में भरने’ की धमकी

Share the News

एक युवक ने एक युवती पर जबरन शादी का दबाव बनाने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।

घटना मेरठ के दौराला क्षेत्र की है। पीड़ित युवक समर्पण ने एसएसपी अविनाश पांडेय से शिकायत कर सुरक्षा की गुहार लगाई है।

समर्पण के अनुसार, उसकी युवती से सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई थी। युवती सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाती है और इसी सिलसिले में वह कई बार उसे अपने साथ ले गई। इस दौरान युवती की उसके परिवार से भी जान-पहचान हो गई।

कुछ समय बाद युवती ने उससे शादी की बात कही, लेकिन समर्पण ने इनकार कर दिया। इसके बाद युवती ने उस पर लगातार शादी के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। आरोप है कि युवती ने उसे धमकी दी कि यदि उसने शादी नहीं की तो उसका हाल भी “सौरभ हत्याकांड” जैसा होगा और उसे मारकर शव को काटकर ड्रम में भर दिया जाएगा।

युवक ने यह भी आरोप लगाया कि युवती का पिता भी उसे धमका रहा है और शादी के लिए दबाव बना रहा है। लगातार मिल रही धमकियों के कारण वह मानसिक तनाव में है।

एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दौराला थाना प्रभारी को जांच और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। दौराला इंस्पेक्टर सुमन कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

See also  द्वाराहाट विकासखंड के ग्राम धनियारी के ग्रामीण सड़क, पेयजल, जल जीवन मिशन की समस्या को लेकर बैठे आमरण अनशन पर
error: Content is protected !!