हल्द्वानी में नशे का कहर: इंजेक्शन ओवरडोज से 23 वर्षीय युवक की मौत, परिवार का इकलौता सहारा बुझा

Share the News

हल्द्वानी में नशे की इंजेक्शन ओवरडोज से युवक की मौत, घर का इकलौता चिराग बुझा, खंडहर में मिला शव

हल्द्वानी। नशे के बढ़ते प्रकोप ने एक और परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। इंजेक्शन के ओवरडोज के चलते 23 वर्षीय युवक शुभ की मौत हो गई। उसका शव पीलीकोठी स्थित एक खंडहर में अचेत अवस्था में मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

मूल रूप से कुसुमखेड़ा, हरिपुर नायक भूमिया विहार फेस-2 में किराए पर रहने वाली महिला का बेटा शुभ परिवार का इकलौता सहारा था। महिला घरों में काम कर अपने तीन बच्चों—दो बेटियों और एक बेटे—का पालन-पोषण करती थी। शुभ दोनों बहनों में सबसे छोटा था और दिल्ली की एक फाइनेंस कंपनी में काम करता था। वह करीब एक सप्ताह पहले ही घर लौटा था।

बृहस्पतिवार को शुभ घर से घूमने निकला, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, जिसके बाद वह पीलीकोठी क्षेत्र के एक खंडहर में अचेत अवस्था में मिला। परिजन तुरंत उसे Dr. Sushila Tiwari Hospital ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार, उसकी मौत करीब चार घंटे पहले ही हो चुकी थी।

शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। यह घटना एक बार फिर क्षेत्र में नशे के बढ़ते खतरे की ओर इशारा कर रही है।

See also  कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अलग-अलग गांव में जन मिलन कार्यक्रम में की दर्जनों घोषणाएं।
error: Content is protected !!