डोर-टू-डोर गैस सप्लाई फेल: हफ्तेभर बाद भी नहीं मिल रहे सिलेंडर, लोगों में रोष

Share the News

नैनीताल जिले में डोर-टू-डोर घरेलू गैस सिलेंडर आपूर्ति को लेकर जिला प्रशासन के दावे पूरी तरह फेल होते नजर आ रहे हैं। स्थिति यह है कि उपभोक्ताओं को एक सप्ताह से अधिक समय तक इंतजार करने के बावजूद गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि गैस वितरक ठेकेदार समय पर सिलेंडर की डिलीवरी नहीं कर रहे हैं, जिसके चलते लोगों को मजबूरन सुबह से ही लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। कई जगहों पर उपभोक्ता दो-दो दिन तक लाइन में लगने के बाद सिलेंडर प्राप्त कर पा रहे हैं।

इतना ही नहीं, गैस मिलने के बाद भी लोगों को सिलेंडर घर तक ले जाने के लिए टैक्सी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। जबकि ठेकेदारों को डोर-टू-डोर आपूर्ति के लिए भुगतान किया जा रहा है।

स्थानीय निवासी हरीश राणा ने नाराजगी जताते हुए कहा कि केवल आदेश जारी करने से व्यवस्था लागू नहीं होती। जब तक क्षेत्रवार रोस्टर बनाकर गैस वितरण की स्पष्ट व्यवस्था नहीं की जाएगी, तब तक लोगों को राहत मिलना मुश्किल है।

उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि डोर-टू-डोर गैस आपूर्ति के लिए ठोस योजना बनाई जाए और रोस्टर जारी कर समयबद्ध वितरण सुनिश्चित किया जाए। फिलहाल गैस संकट के चलते आम जनता में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

See also  4 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया पुलिस इंस्पेक्टर, गिरफ्तारी के दौरान वर्दी में मचाया हंगामा
error: Content is protected !!