द्वाराहाट : स्यालदेह (बिखौती) मेले में निःशुल्क पुस्तक मेला आयोजित, 260 पुस्तकों का वितरण कर उच्च शिक्षा के प्रति किया जागरूक

Share the News

द्वाराहाट।  स्यालदेह (बिखौती) मेले में 14 अप्रैल 2026 को उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय, क्षेत्रीय केंद्र रानीखेत द्वारा निःशुल्क पुस्तक मेला एवं व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों और आम जनता को उच्च शिक्षा के अवसरों, विश्वविद्यालय की योजनाओं एवं विभिन्न पाठ्यक्रमों के बारे में जागरूक करना रहा।

मेले में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। निःशुल्क पुस्तकों के वितरण को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने इस पहल को उच्च शिक्षा के प्रसार के लिए सराहनीय कदम बताया।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय निदेशक डॉ. जे. एस. रावत, सहायक समन्वयक डॉ. पंकज प्रियदर्शी, सहायक क्षेत्रीय निदेशक रुचि आर्या एवं कार्यालय सहायक उमा शंकर नेगी ने विश्वविद्यालय के विभिन्न शैक्षिक कार्यक्रमों, प्रवेश प्रक्रिया, ऑनलाइन सेवाओं और अध्ययन व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही रोजगारोन्मुख एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों पर भी प्रकाश डाला गया।

इस अवसर पर लगभग 260 निःशुल्क पुस्तकों का वितरण किया गया, जिनमें Indian Constitution, BCM, BAPS, BAEC, Cyber Security, Modern Governance, Advance English, Skill & Writing और History जैसी विषयवस्तु शामिल रही।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने प्रवेश प्रक्रिया, पाठ्यक्रम चयन और अन्य सुविधाओं को लेकर अपने प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा संतोषजनक समाधान किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में कॉलेज स्टाफ मोहित और ललित का विशेष योगदान रहा।

समग्र रूप से यह आयोजन अत्यंत प्रभावी रहा, जिसने निःशुल्क पुस्तक वितरण और जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक विश्वविद्यालय की जानकारी पहुंचाकर उच्च शिक्षा के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा दिया।

See also  हल्द्वानी : आयुक्त दीपक रावत ने बेस अस्पताल का किया निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई कड़ी नाराजगी
error: Content is protected !!