पनघट इंटर कॉलेज का शानदार प्रदर्शन: हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 100% रिजल्ट, साक्षी बनीं टॉपर

Share the News

अल्मोड़ा। रा० उ० मा० वि० पनघट ने एक बार फिर शैक्षिक उत्कृष्टता का शानदार उदाहरण पेश किया है। हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा 2026 में विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा। खास बात यह है कि विद्यालय पिछले लगातार 8 वर्षों से 100% रिजल्ट की परंपरा को कायम रखे हुए है।

इस वर्ष परीक्षा में शामिल कुल 8 छात्र-छात्राओं में से सभी 8 ने सफलता हासिल की। इनमें साक्षी आर्या ने 379/500 अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया और स्कूल का नाम रोशन किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलेश तिवारी ने इस उपलब्धि का श्रेय शिक्षकों की मेहनत और समर्पण को दिया। उन्होंने बताया कि शिक्षक-शिक्षिकाओं—श्री बालकृष्ण, दीपशिखा, रितु बिष्ट, भानु प्रिया, खीमानन्द और संतोष भट्ट—के अथक प्रयासों के चलते ही यह निरंतर सफलता संभव हो पाई है।

इस अवसर पर क्षेत्र की ग्राम फल्द्वाड़ी की महिला प्रधान सोनू आर्या और प्रधान प्रतिनिधि प्रमोद कुमार ने विद्यालय पहुंचकर शिक्षकों के कार्यों की सराहना की।

उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे निजी स्कूलों के बजाय अपने बच्चों को सरकारी विद्यालयों में शिक्षा दिलाएं, जहां गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है।

विद्यालय की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और यह अन्य स्कूलों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बना हुआ है।

See also  नैनीताल में भाजपा विधायक के बेटे पर कार्रवाई, हूटर बजाने और बहस करने पर SUV सीज
error: Content is protected !!