राजकीय महाविद्यालय तल्ला सल्ट में ‘एकता गीत प्रतियोगिता’ का आयोजन, छात्रों ने दिखाई देशभक्ति की झलक

Share the News

अल्मोड़ा। राजकीय महाविद्यालय तल्ला सल्ट में ‘पटेल और भारत की एकता’ विषय पर सांस्कृतिक महोत्सव के अंतर्गत एकता गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंगलाचरण एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ. अंकित मनोड़ी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के महत्व और राष्ट्रीय एकता दिवस मनाने के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। वहीं महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. चन्द्रा गोस्वामी ने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य राष्ट्र की स्वतंत्रता और एकता को सुदृढ़ करना तथा विद्यार्थियों में समर्पण की भावना विकसित करना है।

प्रतियोगिता में कुल 5 समूहों ने भाग लिया, प्रत्येक समूह में दो विद्यार्थी शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में हिन्दी विभाग के प्राध्यापक डॉ. गिरीश चन्द्र ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।

प्रतियोगिता परिणाम:

प्रथम स्थान: सुमन रावत, कल्पना

द्वितीय स्थान: रितु सत्यवली, रूपा

तृतीय स्थान: प्रियंका कोटिया, सपना

इस अवसर पर डॉ. रितिका,  तारा सिंह दानू,  अखिलेश कुमार,  विद्यासागर सहित महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

See also  रानीखेत : नगर पालिका अध्यक्ष ने किया डस्टबिन वितरण समारोह का उद्घाटन
error: Content is protected !!