एम्बुलेंस में अमानवीयता! घायल पति के बीच पत्नी से जबरन करवाई सफाई, घटना ने झकझोरा

Share the News

मध्य प्रदेश। कटनी जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक बेहद चिंताजनक घटना सामने आई है।

करेला बरही निवासी राहुल बर्मन शुक्रवार रात एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी पत्नी 108 एम्बुलेंस की मदद से उन्हें कटनी जिला अस्पताल लेकर जा रही थी।

रास्ते में घायल राहुल को उल्टी होने लगी, जिससे एम्बुलेंस गंदी हो गई। आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के बाद, जहां डॉक्टरों ने घायल का इलाज शुरू किया, वहीं एम्बुलेंस चालक और स्टाफ ने मानवता को शर्मसार करते हुए उनकी पत्नी को जबरन एम्बुलेंस साफ करने के लिए मजबूर किया।

यह घटना इसलिए और भी दर्दनाक है क्योंकि जिस समय महिला का पति जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा था, उसी वक्त उसे मानसिक और भावनात्मक पीड़ा झेलते हुए यह अपमानजनक कार्य करने पर विवश किया गया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया है। अधिकारियों ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। हालांकि, इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं, जिससे व्यवस्था पर सवाल उठना लाजिमी है।

अब बड़ा सवाल यही है कि आखिर ऐसी संवेदनहीनता कब थमेगी और क्या इस बार जिम्मेदार लोगों पर वास्तव में सख्त कार्रवाई हो पाएगी? फिलहाल, सभी की नजर प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हुई है।

See also  हल्द्वानी : पंजाबी जनकल्याण समिति द्वारा धूमधाम से मनाया गया लोहड़ी उत्सव
error: Content is protected !!