रानीखेत में ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को भेजा गया ज्ञापन

Share the News

अल्मोड़ा। तहसील रानीखेत में विश्व हिंदू परिषद जिला रानीखेत द्वारा “गो सम्मान आह्वान अभियान” के अंतर्गत संयुक्त मजिस्ट्रेट के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया।

ज्ञापन में गो रक्षा, गो माता के सम्मान और कठोर गो कानून बनाए जाने की मांग उठाई गई। साथ ही अन्य संबंधित क्षेत्रों में सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।

इस दौरान परिषद के पदाधिकारियों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से भेंट कर एक अन्य ज्ञापन भी सौंपा, जिसमें क्षेत्र में रह रहे बाहरी लोगों के सख्त सत्यापन तथा नशा तस्करी जैसे गंभीर मुद्दों पर प्राथमिकता से कार्रवाई करने की मांग की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हर्षवर्धन पंत ने की। इस अवसर पर जिला मंत्री विपिन भार्गव, जिला कोषाध्यक्ष रघुवर बिष्ट, नगर अध्यक्ष नवल किशोर पाण्डे, नगर मंत्री नवीन पंत, नगर उपाध्यक्ष दिगम्बर मनराल, प्रचार-प्रसार प्रमुख पारस तिवारी, नरेंद्र बिष्ट सहित हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष तरुण जोशी, मनमोहन महर, लक्ष्मण, दीपक बावड़ी, भूपेंद्र, गौरव एवं अनेक कार्यकर्ता और सनातनी बंधु उपस्थित रहे।

See also  हरिद्वार में किसानों को जलवायु-अनुकूल ढैंचा बीज वितरण, आईआईएफएसआर की पहल से जैविक खेती को बढ़ावा
error: Content is protected !!