खैरना केस: CCTV से खुली सच्चाई, आरोप निकले झूठे
सोशल मीडिया अफवाहें बेनकाब: CCTV में शराब भट्टी से शराब लेकर देर रात पार्टी करते दिखा युवक
आत्महत्या मामले में बड़ा खुलासा: थाने से लौटने के बाद दोस्तों संग मौज-मस्ती करता दिखा युवक
CCTV ने खोली पूरी कहानी: दोस्तों संग शराब पार्टी करता दिखा युवक, पुलिस पर लगे आरोप निराधार
खैरना युवक आत्महत्या मामला: पुलिस पर लगे आरोपों पर नैनीताल पुलिस का जवाब, CCTV फुटेज में दोस्तों संग दिखा युवक
नैनीताल। खैरना चौकी क्षेत्र में युवक की आत्महत्या के मामले में पुलिस पर लगाए जा रहे आरोपों के बीच नैनीताल पुलिस ने अपना पक्ष सार्वजनिक किया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले में लगाए जा रहे प्रताड़ना और दुर्व्यवहार के आरोप निराधार हैं।
पुलिस के अनुसार गत दिवस खैरना चौकी प्रभारी शाम की गश्त पर थे, तभी बाजार में संबंधित युवक शराब के नशे में अनर्गल बातें करता मिला, जिस पर स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई।
पुलिस युवक को सीएचसी भवाली ले गई, जहां मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि होने पर पुलिस एक्ट के तहत 250 रुपये का चालान किया गया। बाद में युवक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
पुलिस का कहना है कि युवक के साथ किसी प्रकार की बदसलूकी नहीं की गई। इस बीच सामने आई सीसीटीवी फुटेज में युवक चौकी से जाने के बाद दोस्तों और परिजनों के साथ शराब की दुकान पर जाता दिखाई दे रहा है। फुटेज में वह स्वयं पैसे देकर शराब खरीदता और साथियों के साथ गाड़ी में बैठकर पार्टी करता भी नजर आ रहा है।
पुलिस ने कहा कि वायरल सीसीटीवी फुटेज और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। साथ ही मृतक का पोस्टमार्टम मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञ डॉक्टरों के पैनल से कराया जा रहा है, ताकि मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सके।
पुलिस का कहना है कि उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज से प्रथम दृष्टया यह संकेत मिलता है कि युवक के साथ पुलिस द्वारा किसी प्रकार की प्रताड़ना नहीं की गई। वहीं पूरे मामले में जांच जारी है।

