संत निरंकारी चौरिटेबल फाउंडेशन दिल्ली के द्वारा बाबा गुरबचन सिंह जी महाराज के जीवन से प्रेरणा लेकर रक्तदान शिविर एवं सत्संग का आयोजन।
रिपोर्ट- बलवन्त सिंह रावत
रानीखेत। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन, दिल्ली के तत्वावधान में संत निरंकारी मिशन शाखा रानीखेत द्वारा रंगोली सम्मेलन स्थल, विजय चौक के निकट सत्संग एवं विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया।
संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा मानव एकता दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष देश और विदेश में रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते हैं। इसी क्रम में सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की प्रेरणा और बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की शिक्षा “रक्त नालियों में नहीं, नाड़ियों में बहना चाहिए” को आत्मसात करते हुए रानीखेत शाखा ने इस शिविर का आयोजन किया।
शिविर में रानीखेत, मजखाली, ताड़ीखेत और अल्मोड़ा क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं स्वयंसेवकों ने भाग लिया। अल्मोड़ा और रानीखेत की स्वास्थ्य टीमों के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर में लगभग 150 लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।
मुख्य अतिथि विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने कहा कि संत निरंकारी मिशन देशभर में रक्तदान, स्वच्छता और अन्य सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से समाज सेवा का उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि रानीखेत में लगभग 150 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जो सराहनीय पहल है। उन्होंने मिशन के स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की सहायता का यह कार्य निरंतर आगे बढ़ता रहे, यही उनकी शुभकामना है।
कार्यक्रम में संत निरंकारी मिशन के पदाधिकारियों, स्वयंसेवकों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर मानवता, सेवा और एकता का संदेश दिया।
