रानीखेत में होटलों का अग्नि सुरक्षा ऑडिट, खामियां मिलने पर जारी किए गए नोटिस

Share the News

रानीखेत। अग्निशमन एवं आपात सेवा केंद्र रानीखेत द्वारा शहर के विभिन्न होटलों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण अभियान चलाया गया।

यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अग्निशमन एवं आपात सेवा देहरादून, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा तथा मुख्य अग्निशमन अधिकारी अल्मोड़ा के निर्देशों के क्रम में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी के निर्देशन में की गई।

अभियान के तहत लीडिंग फायरमैन खीमानंद ने मून होटल, एवेरेस्ट होटल, राजदीप होटल, टूरिस्ट होटल, राज रेजीडेंसी, डोलिया पहाड़ी सहित अन्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान अग्निशमन यंत्रों की कार्यशीलता, आपातकालीन निकास व्यवस्था, विद्युत कनेक्शनों की सुरक्षा तथा अग्निशमन अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) की जांच की गई।

निरीक्षण के दौरान होटल संचालकों और कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में त्वरित कार्रवाई, प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के संचालन तथा सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए।

जांच के दौरान जिन प्रतिष्ठानों में सुरक्षा संबंधी कमियां पाई गईं, उन्हें सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए नोटिस जारी किए गए। अग्निशमन विभाग ने सभी होटल संचालकों से निर्धारित सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन करने की अपील की है।

See also  अल्मोड़ा : विधानसभा निर्वाचक नामावली के मतदाता सूची से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक अपर जिलाधिकारी अधिकारी युक्ता मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित
error: Content is protected !!