रानीखेत कांग्रेस ने शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, कहा– भारत मां ने पाया अमर वीर सपूत

Share the News

रानीखेत। जम्मू-कश्मीर के राजौरी क्षेत्र में मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले उत्तराखंड के वीर सपूत लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को सोमवार को रानीखेत कांग्रेस द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कांग्रेस कार्यालय रानीखेत में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

वक्ताओं ने कहा कि लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी ने 6 जून 2026 को जम्मू-कश्मीर के राजौरी क्षेत्र में देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया।

उनकी वीरता, साहस और मातृभूमि के प्रति समर्पण पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि उनके बलिदान से जहां पूरा देश गौरवान्वित है, वहीं उनके असमय निधन से प्रदेश और देश शोकाकुल है।

सभा में वक्ताओं ने कहा कि एक मां ने अपना बेटा खोया है, परिवार ने अपना सहारा खोया है, लेकिन भारत माता ने अपना एक अमर वीर सपूत पाया है। शहीद का बलिदान सदैव स्मरण रखा जाएगा और आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, कार्यालय संचालक रमेश पंत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय तिवारी, विश्व विजय माहरा, पंकज गुरुरानी, यूथ जिला उपाध्यक्ष अरसालन शेख, जीतन जयाल, नंदकिशोर सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

See also  62 में दूल्हा बने संजय मिश्रा? महिमा चौधरी के साथ शादी के वायरल वीडियो के बीच सामने आईं पत्नी किरण मिश्रा
error: Content is protected !!