रानीखेत कोतवाली में ASP हरबंस सिंह का आदेश कक्ष, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

रानीखेत। अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबंस सिंह ने मंगलवार को कोतवाली रानीखेत में आदेश कक्ष आयोजित कर विवेचकों के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक भुवन चन्द्र जोशी सहित सभी विवेचक उपस्थित रहे।

बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक ने लंबित विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण पर विशेष जोर देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि सभी लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण किया जाए तथा जांच की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न हो।

उन्होंने एनडीपीएस एक्ट से जुड़े मामलों में सतर्कता बरतने, नियमानुसार प्रभावी विवेचना कर सफल निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही गुमशुदगी के मामलों में पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी एसओपी का पूर्ण पालन करने को कहा।

साइबर फ्रॉड के बढ़ते मामलों को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ने विवेचकों को व्यक्तिगत जिम्मेदारी के साथ त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा विभिन्न पोर्टलों से प्राप्त जांचों, शिकायती प्रार्थना पत्रों तथा सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर संतोषजनक निस्तारण करने पर भी जोर दिया।

बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों को जन शिकायतों के त्वरित समाधान एवं कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए गए।

See also  नैनीताल : ईवीसीएल आयोजक विकास ढाका की गिरफ्तारी को लेकर हाईकोर्ट में याचिका, रिमांड शीट तलब
error: Content is protected !!