रानीखेत : कुंवाली क्षेत्र में बैंक शाखा खोलने की मांग तेज

Share the News

कुंवाली क्षेत्र में बैंक स्थापना की मांग तेज, जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने की जनसभा

रिपोर्टर बलवंत सिंह रावत 

रानीखेत। न्याय पंचायत कुंवाली में बैंक शाखा की मांग को लेकर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने पंचायत घर में जनसभा आयोजित की।

वक्ताओं ने कहा कि वर्षों से बैंक सुविधा के अभाव में क्षेत्रवासियों को छोटे-छोटे बैंकिंग कार्यों के लिए दूर-दराज के कस्बों का रुख करना पड़ता है, जिससे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

जनसभा में ग्रामीणों ने कहा कि बैंक शाखा नहीं होने से बुजुर्ग, महिलाएं, विद्यार्थी और किसान सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। बैंकिंग कार्यों के लिए लंबी दूरी तय करने से समय और धन दोनों की हानि होती है। वक्ताओं ने सरकार और संबंधित बैंक अधिकारियों से जल्द क्षेत्र में बैंक शाखा स्थापित करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

सभा के संयोजक अंशुल सिंह बजेठा ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास और आम लोगों की सुविधा के लिए कुंवाली में बैंक शाखा खुलना बेहद जरूरी है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों द्वारा एकजुट होकर इस जनहित की मांग का समर्थन करने पर सभी का आभार व्यक्त किया।

जनसभा में दिवान सिंह, रघुवर दत्त जोशी, सुंदर लाल, राजेंद्र सिंह बिष्ट, देवेंद्र सिंह बिष्ट, ललित मेहता, हेम चंद्र पाण्डेय, भूपेंद्र सिंह बजेठा, हंशराज आर्या, जगदीश बजेठा, विजय पाल बजेठा, ज्वाहर सिंह नेगी, अंकित जोशी सहित न्याय पंचायत कुंवाली के 12 ग्राम प्रधान एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

See also  शादी से इंकार पर बॉयफ्रेंड ने लड़की का घर में घुसकर गला काटा, आधे घंटे तक हेल्प-हेल्प चिल्लाती रही, नहीं मिला इलाज
error: Content is protected !!