पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एसएसपी ने 33 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के किए तबादले, कई थानों-चौकियों को मिले नए प्रभारी

Share the News

पुलिस में बड़ा फेरबदल, 33 इंस्पेक्टर और दरोगाओं का तबादला, SSP ने कई थानों-चौकियों के प्रभारी बदले

देहरादून। राजधानी देहरादून पुलिस में बुधवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने 33 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के तबादले करते हुए नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल के तहत कई थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों और वरिष्ठ उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार, इंस्पेक्टर राकेंद्र कठैत को पुलिस लाइन से स्थानांतरित कर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) का प्रभारी बनाया गया है। वहीं प्रमोद उनियाल को वीवीआईपी सेल तथा अरविंद कुमार को कालसी से सीनियर सिटीजन सेल का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

उपनिरीक्षकों के तबादलों में विवेक राठी को आईडीपीएल चौकी से कालसी का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। कुलदीप शाह को कोतवाली नगर से त्यूनी थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि अश्वनी बलूनी को त्यूनी से आराघर चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा अमित कुमार को नेहरू कॉलोनी से आईडीपीएल चौकी, सतेन्द्र सिंह को प्रेमनगर से डाकपत्थर चौकी, संदीप पंवार को डाकपत्थर से सहिया चौकी, प्रवेश रावत को राजपुर से मयूर विहार चौकी तथा संदीप कुमार को डिफेंस कॉलोनी से धारा चौकी प्रभारी बनाया गया है।

रवि प्रसाद को कोतवाली नगर से आशारोड़ी चौकी, नवीन डंगवाल को रानीपोखरी से फव्वारा चौक चौकी तथा रघुवीर सिंह कप्रवाण को डोईवाला से हरिपुरकलां चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

वरिष्ठ उपनिरीक्षकों में नरेन्द्र कोठियाल को राजपुर, नीरज कठैत को कालसी, संजय रावत को रायवाला, बलदीप सिंह को रानीपोखरी, नवीन जोशी को ऋषिकेश तथा भरत सिंह रावत को रायपुर में वरिष्ठ उपनिरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अन्य तबादलों में अमन चड्ढा को कोतवाली नगर, धनीराम पुरोहित को एसओजी नगर, मनोहर नेगी को प्रेमनगर, दिनेश राणा को मसूरी तथा कविन्द्र राणा को डोईवाला भेजा गया है।

महिला उपनिरीक्षकों में भी बदलाव किए गए हैं। सुधा रावत को पटेलनगर से डिफेंस कॉलोनी चौकी प्रभारी बनाया गया है। शिखा तेगवाल को पुलिस लाइन से पटेलनगर, पूनम खत्री को रायपुर, निशा पांडे को नेहरू कॉलोनी, तनुजा शर्मा को क्लेमनटाउन, ज्योति को सहसपुर, सुधा बिष्ट को डोईवाला तथा दीप्ति जगवाण को एसआईएस शाखा से वसंत विहार थाने में तैनाती दी गई है।

देहरादून पुलिस में हुए इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा पुलिस व्यवस्था में बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

See also  नैनीताल में श्री राम सेवक सभा द्वारा 29 वा होली महोत्सव का आयोजन
error: Content is protected !!