नैनीताल में बारिश का कहर: मकान पर गिरा विशालकाय बांज का पेड़, तीन घायल, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

हाईकोर्ट मार्ग स्थित न्यू पैवेलियन होटल के पास हादसा, घायलों को बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती, यातायात बहाल

रिपोर्टर: गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। लगातार हो रही बारिश के चलते नैनीताल में जनजीवन प्रभावित हो गया है। शुक्रवार देर रात हाईकोर्ट मार्ग पर न्यू पैवेलियन होटल के समीप एक मकान पर विशालकाय बांज का पेड़ गिरने से तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाया। एसडीआरएफ के जवानों ने एक घायल को अपनी पीठ पर उठाकर तथा दूसरे घायल को स्ट्रेचर के माध्यम से सुरक्षित बाहर निकाला। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए बीडी पांडे जिला अस्पताल भेजा गया।

चिकित्सकों के अनुसार घायलों को सामान्य चोटें आई हैं और उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। वहीं रेस्क्यू टीमों ने सड़क पर गिरे विशालकाय पेड़ को हटाकर हाईकोर्ट मार्ग पर यातायात भी सुचारु करा दिया।

लगातार हो रही बारिश के बीच प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की अपील की है।

See also  उत्तराखंड में विधायकों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने बढ़ाई सुविधाएं
error: Content is protected !!