आर्मी पब्लिक स्कूल, रानीखेत में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

Share the News

रिपोर्टर : बलवंत सिंह रावत 

रानीखेत। आर्मी पब्लिक स्कूल, रानीखेत में स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे उत्साह, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ भव्य रूप से मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर विजयंत महादिक स्टेशन कमांडर एवं विद्यालय के चेयरमैन, मनीषा महादिक स्टेशन की प्रथम महिला, डिप्टी कमांडेंट कर्नल मोहित वर्मा तथा लेफ्टिनेंट कर्नल गुरप्रीत सिंह सहित शिक्षक-शिक्षिकाएँ, विद्यार्थी एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

समारोह का शुभारंभ राष्ट्रीय ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। तिरंगे के सम्मान में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों, नृत्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, एकता, विविधता और राष्ट्रप्रेम की सुंदर झलक प्रस्तुत की। प्राथमिक वर्ग के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।

79 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी, नैनीताल के निर्देशन में विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने भी ‘हर घर तिरंगा’, ‘वंदे मातरम्’ गायन एवं अन्य राष्ट्रभक्ति गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कैडेट्स का मार्गदर्शन एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट देव सिंह बिष्ट एवं एनसीसी अधिकारी सेकेंड ऑफिसर भूपेंद्र सिंह परिहार ने किया।

मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर विजयंत महादिक ने विद्यार्थियों एवं एनसीसी कैडेट्स को अनुशासन, नेतृत्व, राष्ट्रसेवा एवं जिम्मेदारी के महत्व से अवगत कराते हुए सकारात्मक सोच, समर्पण और राष्ट्रप्रेम के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। श्रीमती मनीषा महादिक ने पुरस्कार वितरण कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम का प्रभावी संचालन धीर सिंह बिष्ट एवं मालविका मेहरा ने किया। दोनों विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास और शानदार प्रस्तुति से समारोह को आकर्षक बनाए रखा। 

विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलेश जोशी ने सभी अतिथियों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग, समर्पण और सहभागिता से यह समारोह सफल एवं यादगार बन सका

विद्यालय की शिक्षिका ऐन मैरी सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं सहयोगी कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

See also  लालकुआं : एम.आई.ई.टी. कुमाऊँ कॉलेज द्वारा हैट कलिका इंटर कॉलेज, बिन्दुखत्ता में बाल दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन 
error: Content is protected !!