स्कॉलर्स होम भुजान में धूमधाम से मनाया गया 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस

Share the News

भुजान (अल्मोडा)। स्कॉलर्स होम भुजान में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद विद्यार्थियों और शिक्षकों ने राष्ट्रगान गाकर देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी। विद्यालय परिसर में देशभक्ति का माहौल बना रहा।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। छात्र-छात्राओं ने स्वतंत्रता संग्राम और देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान पर प्रकाश डालते हुए देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश दिया। बच्चों ने तिरंगा हाथ में लेकर देशभक्ति के नारों के साथ कार्यक्रम में उत्साह बढ़ाया। साथ ही तिरंगा अभियान के तहत घर-घर में तिरंगा में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने तिरंगे के साथ सेल्फी भेजकर प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। और विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य हेम चंद्र लोहनी ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आजादी हमें अनेक वीरों के संघर्ष और बलिदान से मिली है। विद्यार्थियों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों को समझते हुए ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

कार्यक्रम में आनंद खाती, हेमलता लोहनी, सिमरन, कुबेर अमेरा, लता, कविता, तनुजा, दीक्षा, तबस्सुम और हेमा सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी मौजूद रहे। अंत में सभी ने देश की प्रगति, शांति और एकता के लिए अपना योगदान देने का संकल्प लिया।

See also  एलपीजी को लेकर सरकार सख्त: 45 दिन बाद ही होगी नई बुकिंग, OTP से मिलेगी सिलेंडर डिलीवरी
error: Content is protected !!