ताड़ीखेत ब्लॉक में कांग्रेस को मिला मजबूती का संबल, दर्जनों लोगों ने थामा पार्टी का दामन

Share the News

ताड़ीखेत ब्लॉक के विभिन्न ग्रामसभाओं के लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन

रानीखेत। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में शनिवार को रानीखेत स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ताड़ीखेत ब्लॉक की विभिन्न ग्रामसभाओं से आए वरिष्ठ एवं युवा साथियों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सभी नवागत सदस्यों ने पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) सदस्य करन माहरा के नेतृत्व में आस्था और विश्वास जताते हुए पार्टी का दामन थामा।

कार्यक्रम में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वाले लोगों ने कहा कि वे कांग्रेस की नीतियों और करन माहरा के नेतृत्व से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने संकल्प लिया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में करन माहरा को भारी मतों से विजयी बनाकर विधानसभा सदन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ कार्य करेंगे।

कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालों में पुष्कर सिंह, राजेन्द्र सिंह, हेमन्त सिंह बिष्ट, रविन्द्र बिष्ट, मोहित बिष्ट, रविन्दर सिंह, मनोज कुमार, पूरन चन्द्र, इन्द्र कुमार, रंजित सिंह, दान सिंह खाती, खुशाल सिंह खाती, दीपक कुमार एवं ललित कुमार सहित अन्य लोग शामिल रहे।

कार्यक्रम का संचालन गोपाल सिंह देव ने किया। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता कमल तिवारी, प्रभात सिंह नेगी, चंदन सिंह बिष्ट, कुलदीप कुमार, विजय तिवाड़ी, दीप उपाध्याय, प्रमोद कुमार, प्रताप सिंह बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट तथा रूद्र प्रताप सिंह माहरा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने नवागत सदस्यों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि ताड़ीखेत ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों से लोगों के कांग्रेस में शामिल होने से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी जनसरोकारों के मुद्दों को लेकर लगातार जनता के बीच कार्य कर रही है और आने वाले समय में संगठन को गांव-गांव तक मजबूत किया जाएगा।

See also  हल्द्वानी : आयुक्त दीपक रावत ने जनसुनवाई में विभिन्न मामलों का किया समाधान
error: Content is protected !!