अल्मोड़ा : मुख्यमंत्री मेधावी प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा में पंतगांव के तीन विद्यार्थियों ने लहराया परचम

राजकीय जूनियर हाई स्कूल पंतगांव भिकियासैंण के कक्षा 6 के अंजली, हर्ष बिष्ट और वैभव भंडारी ने हासिल की सफलता

भिकियासैंण/अल्मोड़ा। राजकीय जूनियर हाई स्कूल पंतगांव, भिकियासैंण के लिए गौरव का क्षण सामने आया है। विद्यालय की कक्षा 6 में अध्ययनरत तीन विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री मेधावी प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा में सफलता हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

परीक्षा में सफल होने वाले विद्यार्थियों में कुमारी अंजली, हर्ष बिष्ट और वैभव भंडारी शामिल हैं। तीनों विद्यार्थियों की सफलता से विद्यालय परिवार, अभिभावकों और क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है।

विद्यालय के इन विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा का परिचय देते हुए छात्रवृत्ति परीक्षा में सफलता प्राप्त की। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालय से एक साथ तीन विद्यार्थियों का इस परीक्षा में सफल होना विद्यालय के लिए विशेष उपलब्धि माना जा रहा है।

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने खुशी व्यक्त करते हुए सफल विद्यार्थियों को बधाई दी। शिक्षकों ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उनकी मेहनत के साथ-साथ अभिभावकों के सहयोग और विद्यालय में दिए जा रहे मार्गदर्शन का परिणाम है।

वहीं, अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने भी तीनों विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस तरह की उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों को भी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मेहनत करने की प्रेरणा देती हैं।

अंजली, हर्ष बिष्ट और वैभव भंडारी की सफलता ने राजकीय जूनियर हाई स्कूल पंतगांव के साथ ही पूरे भिकियासैंण क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।

See also  उत्‍तराखंड में कपड़ों की सिलाई करने वाला टेलर निकला संगीन अपराधी
error: Content is protected !!