अंकिता भंडारी की चौथी पुण्यतिथि पर रानीखेत में जली न्याय की लौ, महिला कांग्रेस ने ‘एक दिया अंकिता के नाम’ अभियान के तहत दी श्रद्धांजलि

अंकिता भंडारी की चौथी पुण्यतिथि पर रानीखेत में गूंजी न्याय की आवाज, गांधी पार्क में हुआ शुद्धि-बुद्धि यज्ञ

रिपोर्टर — बलवन्त सिंह रावत 

रानीखेत। अंकिता भंडारी की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को गांधी पार्क रानीखेत में महिला कांग्रेस कमेटी की ओर से भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए महिलाओं की सुरक्षा, बेटियों के सम्मान और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की आवाज उठाई।

कार्यक्रम के दौरान ‘एक दिया अंकिता के नाम’ अभियान के तहत अंकिता भंडारी की स्मृति में दीप प्रज्ज्वलित किए गए। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दीप जलाकर अंकिता को नमन किया और बेटियों की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए लगातार आवाज उठाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पीड़ित बेटियों को न्याय दिलाने के साथ ही अंकिता भंडारी प्रकरण से जुड़े शेष सवालों का निष्पक्ष समाधान किए जाने की मांग भी उठाई गई।

शुद्धि-बुद्धि यज्ञ कर न्याय की कामना

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान पीड़ित बेटियों के न्याय और समाज में सकारात्मक सोच के लिए शुद्धि-बुद्धि यज्ञ का आयोजन भी किया गया। यज्ञ में शामिल कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी की आत्मा की शांति तथा पीड़ित परिवार को न्याय मिलने की कामना की। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर अंकिता की स्मृति को नमन किया।

‘सिर्फ एक दिन की श्रद्धांजलि नहीं, न्याय के संकल्प का प्रतीक’

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गीता पवार ने कहा कि अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह बेटियों को न्याय और सुरक्षा दिलाने के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं के प्रति अपराधों के खिलाफ लगातार आवाज उठाने और बेटियों के सम्मान व अधिकारों की रक्षा के लिए सभी को आगे आना होगा।

महिला नगर अध्यक्ष नेहा माहरा ने कहा कि महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों के खिलाफ समाज को एकजुट होकर आवाज उठानी होगी। उन्होंने कहा कि बेटियों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना समाज और व्यवस्था दोनों की जिम्मेदारी है।

यूथ विधानसभा अध्यक्ष अंकिता पंत ने भी बेटियों के न्याय और सम्मान की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाने की बात कही। उन्होंने कहा कि महिलाओं के अधिकारों और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाया जाना जरूरी है।

बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में महिला ब्लॉक अध्यक्ष गीता सजवान, महिला नगर महासचिव कुसुम जोशी, इंद्रा रावत, नाज़िश, स्वाति बंसल, माधवी जयाल, हेमा मेहरा, कुसुम बिष्ट, वंदना जयाल, गीता माहरा, हिमानी आर्या, ललिता, वंदना, रेवती और राधा बिष्ट सहित महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

इसके अलावा पीसीसी सदस्य कैलाश पांडेय, अगस्त लाल साह, एससी विभाग जिलाध्यक्ष गुसाईं राम, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज जोशी, चिलियानौला अध्यक्ष कमलेश बोरा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल देव, पंचायती राज जिलाध्यक्ष त्रिलोक आर्या, जिला प्रवक्ता दीपक पंत, एससी जिला सचिव नवीन आर्या, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीप उपाध्याय एवं विजय तिवारी, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी, प्रमोद पाल, पंकज गुरुरानी, संजय बिष्ट, जीतन जयाल, हेमंत बिष्ट, संदीप बंसल और प्रदीप रावत सहित कांग्रेस के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

दीप जलाकर लिया संघर्ष जारी रखने का संकल्प

कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित लोगों ने ‘एक दिया अंकिता के नाम’ अभियान के माध्यम से अंकिता भंडारी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। साथ ही पीड़ित बेटियों को न्याय दिलाने, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा महिला सम्मान से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। गांधी पार्क में जलते दीपों के बीच अंकिता को याद करते हुए उपस्थित लोगों ने न्याय और महिला सुरक्षा की आवाज को आगे भी बुलंद रखने की बात कही।

See also  उत्तराखंड: पुलिस का 'ऑपरेशन लंगड़ा' जारी, पुलिस बदमाशों में लगी गोली
error: Content is protected !!