राज्यसभा सीट के लिए रवि मोहन अग्रवाल के नाम की पैरवी तेज, भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय नेतृत्व को भेजा पत्र

राज्यसभा चुनाव के लिए रानीखेत निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता रवि मोहन अग्रवाल को राज्यसभा भेजने की उठी मांग।,पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के काफी निकटतम का मिल सकता है फायदा।

हाईकमान तक पहुंची भाजपा कार्यकर्ताओं की आवाज।

रिपोर्ट– बलवन्त सिंह रावत 

रानीखेत। राज्यसभा सदस्य बनाए जाने की मांग के बीच रवि मोहन अग्रवाल ने कहा कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व जो भी निर्देश देगा, वह उन्हें स्वीकार करेंगे। उन्होंने कहा, “जो भी हाईकमान का निर्देश होगा, वह मान्य होगा। मैं तो भाजपा का एक छोटा-सा सिपाही हूं।”

उनके इस बयान के बाद अब पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के फैसले पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं।

जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट ने की समर्थन की पैरवी

भाजपा जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट ने कहा कि रवि मोहन अग्रवाल लंबे समय से पार्टी और संगठन में अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अग्रवाल को राज्यसभा सांसद बनाए जाने से पार्टी और संगठन को मजबूती मिलेगी।

रवि मोहन अग्रवाल के समर्थन में आवाज उठाने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीप भगत एवं गिरीश भगत, जिला महामंत्री भूपेंद्र कांडपाल, वरिष्ठ नेता मोहन नेगी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता शामिल हैं।

अब सभी की निगाहें भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व पर टिकी हैं कि वह कार्यकर्ताओं की इस मांग पर क्या निर्णय लेता है और उत्तराखंड की इस राज्यसभा सीट के लिए किसे प्रत्याशी घोषित करता है।

See also  नैनीताल: सहायक खंड विकास अधिकारी की कार ने तीन किशोरियां को कुचला
error: Content is protected !!