विधानसभा द्वाराहाट के बसभीड़ा में रामलीला का समापन।

 विधानसभा द्वाराहाट के बसभीड़ा में रामलीला का समापन

पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी मुख्य अतिथि।

कई ग्रामों के ग्रामीण पहुंच रहे हैं लीला का आनंद लेने।

हवन यज्ञ पूजा अनुष्ठान के साथ होगा विशाल भंडारा।

रिपोर्ट- बलवन्त सिंह रावत 

रानीखेत/द्वाराहाट. विधानसभा द्वाराहाट के अन्तर्गत चौखुटिया विकासखंड स्थित बसभीड़ा में चल रही प्रसिद्ध रामलीला का रावण वध के साथ प्रभु श्री राम का राज्याभिषेक कर हुआ समापन। इस रामलीला में मुख्य अतिथि द्वाराहाट विधानसभा के पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी उपस्थित रहे। वहीं रामलीला को देखने के लिए आसपास गांवों के ग्रामीण पहुंच रहे हैं। 

रामलीला के अध्यक्ष नारायण दत्त तिवारी ने बताया कि शाम राज्याभिषेक के बाद सभी को प्रसाद वितरण किया जाएगा। जिसके बाद पूजा पाठ, हवन, यज्ञ कर विधि विधान से परायण किया जाएगा।

सभी पात्रों का अभिनय करने वाले कलाकारों के द्वारा हवन में आहुति डाली जाएगी। उसके बाद विशाल भंडारा किया जाएगा जिसमें सैकड़ो की संख्या में लोग भंडारे का प्रसाद ग्रहण करेंगे।

See also  ‘सेवा ही संकल्प’ अभियान के तहत अखोड़िया में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम आयोजित
error: Content is protected !!