राज्य सफाई कर्मचारी आयोग उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) ए०के० सिकन्दर पंवार पहुंचे रानीखेत चिलियानौला नगर पालिका चिलियानौला

पर्यावरण मित्रों के हितों और स्वास्थ्य जांच को लेकर सख्त दिखे राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष।

चिलियानौला नगर पालिका सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक।

विभागीय कार्यों में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने के दिए निर्देश

रिपोर्ट– बलवन्त सिंह रावत 

रानीखेतl  राज्य सफाई कर्मचारी आयोग, उत्तराखंड सरकार के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) ए.के. सिकन्दर पंवार ने बुधवार को नगर पालिका परिषद रानीखेत-चिलियानौला का दौरा किया। इस दौरान पालिका सभागार में उनकी अध्यक्षता में सफाई कर्मचारियों की समस्याओं और उनके हितों से जुड़े विषयों पर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए उपाध्यक्ष ए.के. सिकन्दर पंवार ने सभी विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभागों में उपलब्ध कार्यों और आवश्यकताओं के अनुरूप स्थानीय व्यक्तियों को प्राथमिकता दें। नगर पालिका में कार्यरत पर्यावरण मित्रों के स्वास्थ्य पर विशेष चिंता जताते हुए उन्होंने चिकित्सा विभाग को निर्देशित किया कि पर्यावरण मित्रों का समय-समय पर नियमित मेडिकल परीक्षण सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने सभी विभागों से समन्वय बनाकर सरकार की समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर खड़े पर्यावरण मित्रों तक पहुँचाने को कहा।

इस समीक्षा बैठक में चिकित्सा, राजस्व, बाल विकास, जल संस्थान, वन, शिक्षा, लोक निर्माण, श्रम, पुलिस, समाज कल्याण विभाग और उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अरुण रावत, अधिशासी अधिकारी राजेश बुधानी सहित पालिका के समस्त कर्मचारी और बड़ी संख्या में पर्यावरण मित्र मौजूद रहे।

See also  रानीखेत कॉलेज की छात्र राजनीति में बड़ा फेरबदल, नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनीत कुँवार्बी और उपाध्यक्ष कार्तिक सती NSUI में शामिल
error: Content is protected !!