नैनीताल : भाजपा पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी जीवंती भट्ट ने तेज किया प्रचार

Share the News

नैनीताल निकाय चुनाव पालिका अध्यक्ष में भाजपा प्रत्याशी जीवंती भट्ट ने प्रचार तेज किया

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल।  निकाय चुनाव का समय जैसे जैसे नजदीक आ रहा है वैसे वैसे प्रत्याशियों द्वारा चुनाव प्रचार भी तेज कर दिया है।

नगर पालिका नैनीताल से अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी जीवंती भट्ट के साथ भाजपा कार्यकर्ता घर घर जाकर भाजपा के पक्ष में वोट अपील कर रहे है।

भाजपा से अध्यक्ष पद प्रत्याशी जीवंती भट्ट ने कहा कि नगर के विकास के लिए ट्रिपल इंजन की सरकार जरूरी है।

देश में नरेंद्र मोदी व राज्य में पुष्कर धामी की डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर जनता भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से जीत दिलाने जा रही है।

उन्होंने कहा अगर पालिका में भी भाजपा की सरकार बनती है तो पालिका कर्मचारियों को वेतन की समस्या से भी नही गुजरना पड़ेगा साथ ही नगर के विकास कार्यो में भी तेजी आएगी।

See also  रानीखेत : महावि‌द्यालय रानीखेत के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!