हल्द्वानी : चैन स्नैचिंग के आरोपियों को पुलिस ने उत्तरप्रदेश से किया गिरफ्तार

Share the News

हल्द्वानी। 18 और 20 अप्रैल को हुई चेन स्नेचिंग की घटनाओं में हल्द्वानी कोतवाली को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है, दोनों घटनाओं का हल्द्वानी पुलिस ने खुलासा किया है।

पुलिस ने उत्तरप्रदेश के रामपुर से ज्वेलर्स समेत कुल 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आरोपी मुन्ना सिविल लाइन रामपुर का हिस्ट्रीशीटर है।दूसरा आरोपी फ़िरोज़ गाँधी पहले के 4 आपराधिक मुकदमो में संलिप्त है।

तीसरा आरोपी उमेश रस्तोगी रामपुर में के आर जूलर्स का संचालक है जिसने चेन स्नेचिंग का माल इन दो आरोपियों से खरीदा था, पुलिस ने लूटा गया माल भी बरामद कर लिया है।

See also  राज्य हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर कैबिनेट द्वारा लिये गए महत्वपूर्ण निर्णय- मुख्यमंत्री धामी
error: Content is protected !!