उत्तराखंड हाई कोर्ट में नवनियुक्त न्यायधीश आशीष नैथानी ने ली शपथ

उत्तराखंड हाई कोर्ट में नवनियुक्त न्यायधीश आशीष नैथानी ने ली पद व गोपनीयता की शपथ

रिपोर्टर गुड सिंह ठठोला

नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश नरेंद्र जी ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायधीश की कोर्ट में हाईकोर्ट के नवनियुक्त न्यायधीश आशीष नैथानी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह में उच्च न्यायालय के समस्त न्यायमूर्ति व रजिस्ट्रार जनरल सहित बार एसोसिएशन के पदाधिकारी व उच्च न्यायालय के सभी अधिवक्ता मौजूद रहे।
आपकों बता दे कि न्यायमूर्ति आशीष नैथानी को उत्तराखंड हाईकोर्ट का जज नियुक्त करने का आदेश दो दिन पूर्व केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय द्वारा राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद जारी किया था।

जस्टिस आशीष नैथानी उत्तराखंड उच्च न्यायिक सेवा के अधिकारी हैं। वे कुछ समय पूर्व उत्तराखंड हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। लेकिन उनकी सेवानिवृत्ति से पूर्व उन्हें हाईकोर्ट का जज बनाने की संस्तुति हुई थी।

आप को बता दे की उच्च न्यायालय में जजों की संख्या अब 8 हो गई। न्यायमूर्ति आशीष नैथानी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी, न्यायमूर्ति रविन्द्र मैठाणी,न्यायमूर्ति आलोक वर्मा,न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल,न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित,न्यायमूर्ति विवेक भारती शर्मा, रजिस्ट्रार जनरल कहकशां खान, प्रमुख सचिव न्याय प्रदीप पन्त, सेवानिवृत्त न्यायधीश न्यायमूर्ति जे सी एस रावत, न्यायमूर्ति राजेश टण्डन, न्यायमूर्ति वी एस वर्मा,न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह, महाधिवक्ता एस एन बाबुलकर, शासकीय अधिवक्ता अमित भट्ट, मुख्य स्थायी अधिवक्ता चंद्रशेखर रावत, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दुर्गा सिंह मेहता, महासचिव वीरेंद्र रावत, बार कौंसिल अध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह पाल, वरिष्ठ अधिवक्ता अवतार सिंह रावत, एम सी कांडपाल, डी के शर्मा, बी सी पांडे,वी पी नौटियाल,कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, एस एस पी प्रह्लाद नारायण मीणा, प्रबंध निदेशक कुमाऊँ मंडल विकास निगम विनीत कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

See also  रानीखेत : नकली भारतीय मुद्रा (FICN) पर तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!