हल्द्वानी : कुसुमखेड़ा चौराहे का नाम श्री गोल्ज्यू महाराज सड़क,पार्कों के नाम वीर शहीदों के नाम से रखे जाएंगे – फौजी भुवन पांडेय (पहाड़ी हिन्दू )

हल्द्वानी। पहाड़ी आर्मी समर्थितहल्द्वानी मेयर प्रत्याशी फौजी भुवन पांडेय (पहाड़ी हिन्दू) ने कुसुमखेड़ा , ऊचापुल , कमलवागाजा, लालडाठ छेत्र में प्रचार किया उन्होंने कहा बीजेपी काग्रेस सिर्फ फौजियों के परिवार को और पहाड़ी हिन्दुओं को वोट के लिए स्तेमाल करती है छेत्र का विकास शून्य है सड़को के हालात खस्ता है।

पीलीकोटी छेत्र के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के नाम पर सौतेला व्यवहार हुआ सुरक्षा के नाम पर स्ट्रीट लाइट तक नहीं है नगर का पहाड़ी जनसंख्या वाला छेत्र अंधेरे में है ।

उन्होंने कहा जनता का अपार समर्थन मिल रहा है मैं मेयर के कुर्सी में जाते ही कुसुमखेड़ा चौराहा का नाम गोल्ज्यू महाराज के नाम से रखूंगा, क्योंकि वो हमारे न्याय के देवता हैं।

उत्तराखण्ड आंदोलन में और फौज में शहीद वीर जवानों के नाम से सड़को,पार्कों के नाम से रखा जाएगा।

उन्होंने कहा हम पहाड़ियों को सिर्फ वोट बैंक समझा जाता है यदि हल्द्वानी में ताज चौराहा,अग्रसेन चौराहा,सिंधी चौराहा हो सकता है तो गोल्ज्यू चौराहा क्यों नहीं ।

इस दौरान हिमांशु सिंह, फौजी सुनील जोशी,फौजी अनिल रावत,फौजी गोपाल पांडे, हर्षिता बिष्ट,पलायल भट्ट ,विमला आर्य कैलाश डालाकोटी, गौरव गोस्वामी, एन के राणा, विनोद नेगी, कपिल शाह , केवलानंद पांडेय आदि मौजूद रहे।

See also  विश्व साइकिलिंग दिवस पर रानीखेत में निकली फिटनेस रैली, 41 साइकिल चालकों ने दिया स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!