नेशनल गेम्स से पहले हल्द्वानी शहर को अतिक्रमण मुक्त और सुंदर बनाने में जुटी नगर आयुक्त ऋचा सिंह

हल्द्वानी। राष्ट्रीय खेलों की तैयारी और तेज हो गई हैं शहर के साफ सफाई अभियान के साथ ही सड़कों के निर्माण के कार्य भी शुरू हो गए हैं। शुक्रवार को नगर निगम के मुख्य नगर आयुक्त ऋचा सिंह के नेतृत्व में मंगल पड़ाव से नरीमन चौराहे तक विशेष सफाई अभियान चलाया गया।

इसके अलावा दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वाले और कूड़ा फैलाने वाले लोगों को चेतावनी दी गई, साथ ही कई दुकानों के चालान भी किए गए।

नगर आयुक्त ने बताया कि शहर को साफ सुथरा रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है और नगर आयुक्त ने कहा की शुरुआत में सभी लोगों को शहर को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है, लेकिन उसके बावजूद भी व्यवस्थाएं नहीं सुधरी तो अतिक्रमण के खिलाफ सामान जप्त करने की कार्रवाई और कूड़ा फैलाने के खिलाफ चालान के कार्रवाई की जाएगी।

See also  UOU और KRC के बीच हुआ महत्वपूर्ण MOU, अग्निवीरों के कौशल विकास पर विशेष ध्यान – राज्यपाल  ने दी बधाई
error: Content is protected !!